{"_id":"64c95b827abb36f72601fa64","slug":"threatened-to-kill-the-young-man-dead-body-found-hanging-from-the-noose-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-2903-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक को मारने की दी थी धमकी, घोठे में फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक को मारने की दी थी धमकी, घोठे में फंदे से लटकता मिला शव
Wed, 02 Aug 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
बरहज के मानू बरवां निवासी और मृतक जज कुमार संवाद
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र मानू बरवा गांव में सोमवार की रात एक व्यक्ति के घर में घुसे एक युवक का शव उसके घोठे पर रस्सी के सहारे लटका मिला। युवक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को लटका दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
क्षेत्र के मानू बरवां गांव निवासी कमलेश यादव के मोबाइल पर सोमवार की रात गांव के ही एक व्यक्ति का फोन आया कि उनका बेटा जज उर्फ छोटे यादव (22) उसके घर में घुस गया है। उसने धमकी दी कि बेटे को समझा दीजिए नहीं तो जान से मार देगा। इसपर युवक के परिजनों ने भी उसे बहुत समझाया। इसके बाद जब कमलेश यादव घर से कुछ दूर घोंठे पर रात में करीब 11 बजे पहुंचे तो देखा कि उनके बेटे का शव छप्पर में रस्सी के सहारे लटक रहा है। यह देख उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और उसे इलाज के लिए लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता का आरोप है कि उसके बेटे की साजिश रचकर हत्या की गई है और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को लटका दिया गया है। वहीं जज की मौत से घर में रोना-पिटना मच गया। मां विद्यावती देवी दहाड़े मारकर रोने लगीं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
गांव में है प्रेम प्रसंग की चर्चा
जज उर्फ छोटे की मौत को लेकर गांव में चर्चा है कि उसका एक व्यक्ति के घर आना-जाना होता था। यह बात युवती के परिजनों को पसंद नहीं थी। इसके कारण उसकी हत्या की गई थी।