फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Those who litter will be monitored by CCTV and will face fines.

Deoria News: कूड़ा फेंकने वालों पर रहेगी सीसीटीवी की नजर, लगेगा जुर्माना

Fri, 16 Oct 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 16 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Those who litter will be monitored by CCTV and will face fines.
देवरिया। शहर में इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर अब नगर पालिका परिषद की नजर रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों की पहचान के लिए नगर पालिका शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाएगी। जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कैमरों की मदद से कूड़ा फेंकने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों की तस्वीरें सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित करने की भी योजना है। इससे शहर को स्वच्छ बनाने और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने शहर में कूड़ा फेंकने वाले 35 स्थान चिह्नित किए हैं। इनमें से 20 ऐसे स्थान हैं, जहां सबसे अधिक कूड़ा फेंका जाता है। नगर पालिका की योजना है कि पहले इन 20 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरों के जरिये इन स्थानों पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा फेंकने वालों की पहचान की जा सके। इसके बाद चिह्नित लोगों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।
नगर पालिका ने सीसीटीवी कैमरों की खरीद भी कर ली है। अब इन्हें चिह्नित स्थानों पर लगाने की तैयारी की जा रही है। कैमरे लगने के बाद कूड़ा फेंकने की घटनाओं पर नजर रखना आसान होगा। इससे उन लोगों पर कार्रवाई की जा सकेगी, जो निर्धारित स्थानों पर कूड़ा डालने के बजाय सड़क किनारे, खाली जगहों या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाते हैं।
शहर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने कुल 42 कूड़ा डंपिंग स्पॉट बनाए हैं। इसके बावजूद कई स्थानों पर लोग निर्धारित जगहों के बजाय इधर-उधर कूड़ा फेंक देते हैं।

इससे आसपास गंदगी फैलती है और सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। ऐसे में नगर पालिका अब निगरानी और जुर्माने के माध्यम से इस समस्या पर अंकुश लगाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed