{"_id":"5fcbc0bd8ebc3ecf7940c420","slug":"those-who-complete-18-years-on-1-january-2021-will-get-the-right-to-vote-deoria-news-gkp3757656174","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूरा करने वालों को मिलेगा मताधिकार का अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूरा करने वालों को मिलेगा मताधिकार का अधिकार
विज्ञापन

देवरिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां चल रही हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव के कार्यक्रम में संशोधन कर दिया है। अब एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूरा करने वाले युवाओं को मताधिकार का अधिकार मिलेगा और उनका नाम भी मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
चुनाव में चार पदों प्रधान, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य का एक साथ चुनाव कराया जाएगा। पंचास्थानि चुनावालय से लेकर ब्लॉक कार्यालयों में चुनाव कार्य तेज हो गए हैं। सूची तैयार करने के लिए मतदाताओं के नाम कंप्यूटर में फीड किए जा रहे हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम में संशोधन कर दिया है, इससे एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूरा करने वाले युवा भी अब मतदान कर सकेंगे। उनका नाम भी सूची में दर्ज हो सकेगा, इसके लिए उन्हें फार्म भरना होगा। पहले एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष पूरा करने वाले लोगों का नाम दर्ज किए जाने का निर्देश था।
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में आवेदन पत्रों की घर-घर जांच के बाद कंप्यूटर में नाम फीडिंग का कार्य चल रहा था, इसके लिए पांच दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन फीडिंग का कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसे देखते हुए तारीख बढ़ा दी गई है। अब फीडिंग का कार्य 26 दिसंबर तक होगा। 27 दिसंबर को पूरक मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक निर्वाचक नामावली का निरीक्षण होगा। इस दौरान दावे, आपत्तियां ली जाएंगी। साथ ही एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले निर्वाचकों के भी दावे स्वीकार किए जाएंगे।
चार से 11 जनवरी तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण होगा। 12 से 21 जनवरी तक मतदाता सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद 22 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। उधर, चुनाव को लेकर गांवों में सरगर्मी बढ़ गई है। विभिन्न पदों के दावेदार लोगों से मिल रहे हैं और अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।