फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   This is the new India, which kills the enemy by entering his home: Agriculture Minister

यह नया भारत है, जो दुश्मन को घर में घुसकर मारता है : कृषि मंत्री

Sat, 27 Dec 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 27 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
This is the new India, which kills the enemy by entering his home: Agriculture Minister
तरकुलवा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आज देश की ताकत बढ़ी है। यह नया भारत है, जो दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारता है। इसकी शुरुआत अटल सरकार में हुई थी। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। उनके बताए रास्ते पर चलकर भारत निरंतर तरक्की कर रहा है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री शुक्रवार को नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो गांधीनगर, कनकपुरा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 101वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कृषि मंत्री ने पांच करोड़ की 26 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने बिना कोई अतिरिक्त टैक्स लगाए देश को नई ऊंचाई दी। पोखरण में परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को शिकस्त देकर अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति का परिचय दिया। अटल बिहारी वाजपेयी ने सर्वशिक्षा अभियान लागू कर देश के नौनिहालों को शिक्षा का अधिकार दिलाया। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत देश में सड़कों का जाल बिछाया। अंत्योदय योजना लागू कर गरीबों को राशन देने का इंतजाम किया। जरूरतमंद लोगों को दिव्यांग, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन दिलाया। उनके बताए मार्ग पर चलकर भाजपा सरकार ने आज देश के 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क भोजन का इंतजाम किया है। गरीबों को मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। जो काम 70 साल में नहीं हुआ उसे भाजपा ने दस सालों में पूरा करके दिखाया है। आज देश की क्षमता बढ़ी है। आज भारत पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करने की ताकत रखता है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र किशोर कौशल, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, चेयरमैन जनार्दन कुशवाहा, चेयरमैन वीरेंद्र कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष पथरदेवा जिप्पू शाही, उमापति सिंह, विजय कुमार पांडेय, पूर्व प्रधानाचार्य बंधन सिंह, सत्यदेव कुंवर, विनय राव, धीरज मिश्र, मुन्नू बाबू आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शर्माधर मिश्र व संचालन राम बहाल पटेल ने किया।
विज्ञापन


---------

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास व लोकार्पण

- 24.02 लाख रुपये की लागत से कनकपुरा में पोखरे का सुंदरीकरण
- वार्ड-दो में जयराम के मकान से जगलाल प्रजापति के घर तक 22.76 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण
- वार्ड-तीन में 10.18 लाख रुपये की लागत से पिच रोड तक सीसी रोड का निर्माण
- वार्ड-10 मठिया खरीद में 39.85 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य
- वार्ड-तीन कनकपुरा में गुलहरिया चौराहे पर 29.52 लाख से सुंदरीकरण कार्य तथा प्राथमिक विद्यालय में 15.46 लाख रुपये की लागत से कायाकल्प कार्य
- वार्ड-छह जूनियर हाईस्कूल कनकपुरा में 11.95 लाख से कायाकल्प कार्य
- बंजरिया-तरकुलवा मार्ग से कनकपुरा-तरकुलवा मार्ग तक 25.73 लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइट पोल सहित स्थापित करने का कार्य
- वार्ड-13 पक्खन टोला में पीडब्ल्यूडी रोड से बंजरिया मेन पिच रोड तक 36.95 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड व नाला निर्माण का कार्य
- वार्ड-5/12 में बंदर गेट से सीएचसी तक 39.50 लाख से पथ प्रकाश व्यवस्था का कार्य
- कनकपुरा में 44.97 लाख से पार्क सह ओपन एयर जिम का निर्माण कार्य तथा 1.38 करोड़ से डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय कनकपुरा में 9.27 लाख से अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनकपुरा में 9.27 लाख से अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

- कनकपुरा में 11.84 लाख रुपये की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण तथा कनकपुरा के जूनियर हाईस्कूल में 3.25 लाख से बेंच और स्मार्ट क्लास का निर्माण, मठिया खरीद प्राथमिक विद्यालय में 3.25 लाख से बेंच तथा स्मार्ट क्लास का निर्माण- वार्ड-तीन कनकपुरा प्राथमिक विद्यालय के पास 1.70 लाख रुपये की लागत से पुलिया मरम्मत
- वार्ड-छह कनकपुरा में 7.50 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण
- वार्ड-तीन शास्त्रीनगर में 40 लाख से छठ घाट का सुंदरीकरण- वार्ड-10 मठिया खरीद में 35.29 लाख से सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed