{"_id":"6946e5096d49f065d2010c27","slug":"third-eye-will-protect-patients-in-medical-college-deoria-news-c-208-1-deo1009-170539-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेडिकल काॅलेज में मरीजों की सुरक्षा करेगी तीसरी आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेडिकल काॅलेज में मरीजों की सुरक्षा करेगी तीसरी आंख
Sat, 20 Dec 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के रोगी पंजीकरण हाल में लगा कैमरा
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में मरीजों की सुरक्षा अब तीसरी आंख भी करेगी। इसके लिए काॅलेज प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। काॅलेज परिसर में चप्पे-चप्पे पर कैमरे लगवाए जा रहे हैं।
विगत छह अक्तूबर को मेडिकल काॅलेज के पानी की टंकी में महाराष्ट्र के अशोक गावंडे का शव मिलने के बाद मेडिकल काॅलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। उस प्रकरण की जांच में सबसे बड़ी कमी कैमरों की खली। काॅलेज परिसर में लगे कैमरे नाकाफी मिले। इसके बाद काॅलेज प्रशासन ने सुरक्षाकर्मियों की तैनाती में फेरबदल करने के साथ परिसर में कैमरे लगवाने की कवायद शुरू कर दिया। काॅलेज प्रशासन ने वर्षों से लंबित पड़ी कैमरे खरीदने की योजना को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। परिणामस्वरूप कालेज परिसर में अब कैमरे लगने शुरू हो गए हैं। ओपीडी बिल्डिंग के रोगी पंजीकरण हाल में पहले से मौजूद कैमरों के अलावा पांच अन्य कैमरे भी लगवाए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक तल पर और गैलरी में भी कैमरे लगवाए जा रहे हैं।
अन्य जगहों पर आवश्यकतानुसार कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह कैमरे वायस रिकार्डर युक्त हैं। इससे बिल्डिंग में की गई बातचीत भी रिकार्ड होगी।
इस संबंध में सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि मेडिकल काॅलेज में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। कैमरे लगने शुरू हो गए हैं।