फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There were six women in the field, only one got victory

छह महिलाएं थीं मैदान में, जीत मिली सिर्फ एक को

Thu, 10 Mar 2022 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
There were six women in the field, only one got victory
छह महिलाएं थीं मैदान में, जीत मिली सिर्फ एक को
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा चुनाव में इस बार जनपद में छह महिला प्रत्याशी मैदान में थीं, पर जीत सिर्फ सलेमपुर से विजय लक्ष्मी गौतम को मिली। वहीं अन्य विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। फिर भी किसी और महिला प्रत्याशी को मौका नहीं मिला। रामपुर कारखाना से सपा प्रत्याशी गजाला लारी मुख्य संघर्ष में रहीं।
विधानसभा चुनाव में पिछली बार जिले से किसी महिला को प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला था। हालांकि उस बार भी कई महिलाएं चुनाव मैदान में उतरी थीं। इस बार तीन विधानसभा क्षेत्रों से छह महिलाएं विभिन्न दलों से भाग्य आजमा रही थीं। इसमें पथरदेवा से कांग्रेस ने अंबर जहां, राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने मनीषा सिंह, सलेमपुर में कांग्रेस से दुलारी देवी, भाजपा से विजय लक्ष्मी गौतम तथा रामपुर कारखाना से सपा से फसीहा मंजर गजाला लारी, बसपा से पुष्पा शाही चुनाव मैदान में थीं। सलेमपुर सीट से भाजपा की उम्मीदवार विजय लक्ष्मी गौतम को वहां के मतदाताओं ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने किया अधिक मतदान
चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुरुषों के मुकाबले उनका वोटिंग प्रतिशत भी अधिक रहा। आंकड़ों के अनुसार, सलेमपुर विधानसभा में कुल 342797 मतदाता हैं, जिनमें से 178703 पुरुष व 164088 महिलाएं शामिल हैं। इसमें 83482 पुरुष व 93303 महिलाओं ने मतदान किया। रामपुर कारखाना में कुल 355168 मतदाताओं में 189977 पुरुष व 165178 महिलाएं रहीं। इनमें 100124 पुरुष व 105150 महिलाओं ने मतदान किया। पथरदेवा में कुल 338272 मतदाताओं में 179099 पुरुष व 159153 महिलाएं शामिल रहीं। इसमें 92524 पुरुषों के मुकाबले 108039 महिलाओं ने मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालझारी देवी बनी थीं जिले की पहली महिला विधायक
गौरीबाजार विधानसभा से विधायक रह चुके रणजीत सिंह की पत्नी लालझारी देवी जिले की पहली महिला विधायक होने का गौरव प्राप्त है। पति की हत्या के बाद हुए उपचुनाव में वह चुनाव लड़ीं और जीती थीं। जिले की गजाला लारी ऐसी पहली महिला हैं, जिन्हें तीन बार विधायक बनने का मौका मिला। वह अपने पति मुराद लारी की मौत के बाद पहली बार वर्ष 2002 के आम चुनाव में सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं और जीतीं। वर्ष 2007 के चुनाव में सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर दोबारा जीत हासिल कीं। वर्ष 2012 में सलेमपुर विधानसभा के आरक्षित होने के बाद गजाला नवसृजित विधानसभा रामपुर कारखाना से सपा के टिकट पर लड़ीं और विजय हासिल कीं। वर्ष 2017 और 2022 चुनाव में भी वह सपा के टिकट पर फिर मैदान में उतरीं। हालांकि दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed