{"_id":"644c1580c858494d980e1ef4","slug":"theft-of-rs-1-lakh-from-a-beer-shop-deoria-news-c-7-1-144508-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नकब काटकर बियर की दुकान से एक लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नकब काटकर बियर की दुकान से एक लाख की चोरी
Sat, 29 Apr 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
अकटही बाजार में नकब काटकर हुई चोरी।संवाद
बनकटा थाना के अकटही बाजार की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहनपुर/भाटपाररानी। बनकटा थाना अंतर्गत मझौलीराज- मैरवा मार्ग पर अकटही चौराहे के पास मुख्य बाजार में एक बियर की लाइसेंसी दुकान है। दुकान में बृहस्पतिवार रात नकब काटकर चोर दुकान से बियर व नकद सहित 103275 रुपये का सामान उठा ले गए। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। अकटही बाजार में चौराहे के पास मनीष कुमार यादव निवासी छपिया मिश्र थाना खामपार की लाइसेंसी बियर की दुकान है। दुकान पर उपेंद्र यादव निवासी हरपुर थाना बनकटा सेल्समैन का काम करता है। वह प्रति की भांति बृहस्पतिवार की रात्रि दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोर दुकान के पीछे नकब काटकर अंदर घुस गए और दुकान में रखे 8 पेटी बियर, जिसकी कीमत 23 हजार तथा काउंटर में रखे नकद रुपये उठा ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो घटना की जानकारी मनीष कुमार यादव को फोन पर दी। मनीष ने पहुंच कर घटना की पुलिस को सूचना दी। बनकटा पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई। बाद में मनीष ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष बनकटा मुकेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।