फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Theft of millions of home broken into

घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 25 Dec 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Fri, 25 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी सहित छह लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। घटना बुधवार रात की है। वारदात के दौरान मकान के सभी सदस्य किसी रिश्तेदार के यहां गए थे।

 सुबह मकान मालिक की पत्नी घर पर पहुंची तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

कोतवाली, उमानगर दक्षिणी में सुनील गुप्ता और अवनीश के मकान हैं। दोनों भाई अपने परिवार के साथ रहते हैं। सुनील गुप्ता की पत्नी रीता देवी चार दिन पहले परिवार के साथ बनकटा के इंगूरी मायके चली गई थी। 

बुधवार को अवनीश पत्नी को लेकर तरकुलवा देवी मंदिर दर्शन चले गए। मकान में ताला बंद था। दर्शन के बाद अवनीश भी ससुराल चला गया। 

रात में किसी समय चोरों ने गेट का ताला तोड़कर सुनील गुप्ता के घर में रखे दस हजार रुपये नगद, पांच सोने की अंगूठी, तीन चेन, दो हार, आधा किलो चांदी सहित लाखों का सामान चुरा लिया। 

बगल में अवनीश के कमरे का ताला तोड़कर आठ हजार नगदी, मंगलसूत्र, अंगूठी, कान का झूमका सहित अन्य सामान उठा ले गए। गुरुवार की सुबह दस बजे के करीब मायके से रीता जब घर पहुंची तो गेट का ताला टूटा मिला।

 कमरे में पहुंचने पर सामान बिखरा था। 

चोरी की जानकारी उन्होंने अपने पति सुनील को दी। जानकारी होने के बाद अवनीश भी पहुंच गए। 

दोनों भाईयों ने करीब छह लाख रुपये  से अधिक के सामान चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित परिवार का आरोप था कि सूचना देने के बाद पुलिस देर से पहुंची। 

शहर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed