फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Theft in two houses, police detained two

दो घरों में चोरी, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Thu, 31 Mar 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Theft in two houses, police detained two
दो घरों में चोरी, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र गांव में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बना लिया। चोर करीब पचास हजार रुपये और लाखों रुपये के गहने उड़ा ले गए। पीड़ित परिवारों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की जांच की जा रही है, लेकिन अब तक तहरीर नहीं मिली है।
परसिया मिश्र निवासी पूर्व प्रधान शिवहरी मिश्र के घर मंगलवार की रात चोर उनकी बगल की छत के रास्ते घर में प्रवेश कर कमरे में रखे दो बाक्स उठा ले गए। परिजनों का कहना है कि रात में तकरीबन दो बजे के करीब चोर जैसे ही बॉक्स लेकर घर से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान परिवार की एक युवती की नींद खुल गई। तब चोर भागने लगे। युवती ने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य इकट्ठा हो गए और चोरों का लोगों ने पीछा किया। गांव के बाहर बागीचे में टूटे बॉक्स मिले। हालांकि उसमें रखे कुछ पुराने कपड़े तितर-बितर मिले। बॉक्स में रखे 22 हजार रुपये नकदी, नौ अदद सोने, चांदी के जेवरात और कीमती कपड़े नहीं थे।
विज्ञापन

वहीं, गांव के संजय मिश्र के घर भी चोर बाउंड्री के सहारे छत पर चढ़कर कमरे में घुसे और एक कमरे में रखा बॉक्स उठा ले गए। उसमें रखा 25 हजार रुपये नकद, छह सोने के जेवरात सहित कीमती साड़ियां चोरी हो गई थीं। एक ही रात गांव के दो घरों में हुई चोरी से गांव वाले सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि दो घटनाओं को चोरों ने एक ही तर्ज पर अंजाम दिया है। एसओ नवीन चौधरी का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed