{"_id":"65c91ba417b4423fd309a0c4","slug":"theft-in-panchyat-bhawan-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-119194-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पंचायत भवन का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पंचायत भवन का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी
Mon, 12 Feb 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के मुरार छापर गांव स्थित पंचायत भवन का शनिवार रात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों का सामान चुरा ले गए। सुबह पंचायत भवन पर पहुंचने पर वहां की स्थिति देखकर पंचायत सहायक अवाक रह गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है़।
बघौचघाट पुलिस को दी गई तहरीर में थानाक्षेत्र के मुरार छापर गांव निवासी पंचायत सहायक अविनाश प्रसाद ने बताया है कि वह रविवार सुबह आठ बजे के करीब जब गांव के पंचायत भवन में पहुंचे तो फाटक में ताला नहीं था। जब अंदर घुसे तो देखे कि चोरों ने पंचायत भवन में लगा इन्वर्टर, बैट्री (लीवगार्ड), एक प्रिंटर, एक सीपीयू पार कर दिया था। चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख बताई जा रही है। संवाद