फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   theft in jewellery shop

पकड़ी वीरभद्र चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान में ग्रिल तोड़कर चोरी

Wed, 09 Dec 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
theft in jewellery shop
पकड़ी वीरभद्र चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान में ग्रिल तोड़कर चोरी
विज्ञापन

देसही देवरिया। क्षेत्र के पकड़ी वीरभद्र चौराहे पर एक ज्वेलरी की दुकान में मंगलवार की रात को चोरी हो गई। बुधवार की सुबह जानकारी होने पर दुकानदार के होश उड़ गए। पीड़ित के घर आज बरात आने वाली है। रामपुर कारखाना के पकड़ी वीरभद्र चौराहे पर गांव के सूरज वर्मा की एक किराए की मकान में राधा ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी और बर्तन की दुकान है। मंगलवार की शाम छह बजे के करीब वह दुकान बंद करके घर चले गए। बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब दुकान पर पहुंचकर शटर खोला तो अंदर का बिखरा हुआ सामान देखकर दंग रह गए। सूरज वर्मा ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पीड़ित के अनुसार, गैलरी में लगा ग्रिल और फाटक तोड़कर चोर रात को अंदर घुसकर तिजोरी तो नहीं तोड़ पाए मगर, काउंटर तोड़कर 2 लाख बीस हजार रुपये, एक लाख की ज्वेलरी और करीब 30 हजार रुपये का बर्तन चुरा ले गए। सूचना पर पहुंचे एसओ ने जांच-पड़ताल की। पीड़ित सूरज का कहना है कि मौके पर एसओ भी पहुंचे थे। पीड़ित के घर आज बरात आ रही है। सूरज के भतीजी की शादी है। इसलिए कैश दुकान में रखे थे। इस संबंध में प्रभारी एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि चोरी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed