{"_id":"6127da2b8ebc3e79f17d9b9e","slug":"theft-in-house-salempur-news-gkp4068778125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मी के आवास का ताला टूटा, पचास हजार की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मी के आवास का ताला टूटा, पचास हजार की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलकर्मी के आवास का ताला टूटा, पचास हजार की चोरी
भटनी। नोनापार रेलवे स्टेशन पर तैनात एक रेलकर्मी के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत करीब पचास हजार का सामान उड़ा दिया। शिकायत पर पुलिस एक युवक को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक के मोबाइल फोन में पुलिस को असलहों की फोटो और इसकी लेनदेन का संदेश मिला है। मामले में पुलिस मोबाइल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है।
गौरीबाजार इलाके के रहने वाले धीरज गिरी नोनापार रेलवे स्टेशन पर ट्रैकमैन पद पर कार्यरत है। वे नोनापार रेलवे परिसर में स्थित क्वार्टर में रहते हैं। रविवार की रात ड्यूटी पर जाते समय वे आवास का ताला बंद कर ड्यूटी चले गए। सोमवार अवकाश होने पर वे घर चले गए। मंगलवार शाम ड्यूटी समाप्ति के उपरांत वे क्वार्टर पर पहुंचे तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाने पर नकदी समेत करीब पचास हजार का समान गायब मिला।
पीड़ित रेलकर्मी ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर इसकी शिकायत की है। मामले में पुलिस ने संदेह पर एक युवक को हिरासत में लिया। पकड़े गए युवक के मोबाइल जांच में देशी असलहों का फोटो और उसके खरीदने और बेचने की बात देखने को मिला है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो युवक ने एक असलहों के तस्करी करने वाले रैकेट के नाम का खुलासा किया है। पुलिस उस रैकेट के मुख्य आरोपित को पकड़ने में लगी है। इस बाबत एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ा गया है। युवक के मोबाइल में कुछ फोटो और मैसेज देखने को मिला है। मामले की जांच की जा रही है।