{"_id":"5f53d7f28ebc3e54e4402947","slug":"theft-in-house-salempur-news-gkp364438440","type":"story","status":"publish","title_hn":"मईल थाना क्षेत्र के बलिया उत्तर गांव में जंगले का ग्रिल तोड़कर घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मईल थाना क्षेत्र के बलिया उत्तर गांव में जंगले का ग्रिल तोड़कर घर में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मईल थाना क्षेत्र के बलिया उत्तर गांव में जंगले का ग्रिल तोड़कर घर में चोरी
भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के बलिया उत्तर गांव में जंगले का ग्रिल तोड़कर घर में घुसे चोर हजारों रुपये कीमत का समान उठा ले गए। पीड़ित परिवार कोलकाता में रहता है। उनके रिश्तेदार और गांव के प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बलिया उत्तर गांव निवासी परमानंद पांडेय की गांव के बाहर मकान है। अपने दो बेटों संपूर्णानंद पांडेय, सिद्धार्थ पांडेय और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वह कोलकाता में रहते हैं। एक साल से घर की रखवाली गांव का एक व्यक्ति कर रहा था। वह 10 दिन से केले की खेती की रखवाली करने लगा था। परमानंद पांडेय के साढ़ूू और ग्राम प्रधान सुनील पांडेय की नजर शनिवार दोपहर मकान की खिड़की पर पड़ी। उन्होंने देखा कि ग्रिल टूटी है। दरवाजा खोल कर अंदर गए तो पता चला के दीवान बेड, अलमारी में रखा चांदी का सेट, आभूषण व कपड़े आदि चोरी हो गए थे। ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी परमानंद पांडेय को देने के साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत एसओ दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।