फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   theft in house, police begins inquiry

रमईपुरा में छत के रास्ते घुसे चोर, लाखों का सामान चोरी

Wed, 09 Feb 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
theft in house, police begins inquiry
रमईपुरा में छत के रास्ते घुसे चोर, लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन

कपरवार। स्थानीय गांव के रमईपुरा मोहल्ले में राजकिशोर यादव के घर मंगलवार की रात चोर छत के रास्ते घुस गए और लाखों रुपये के आभूषण आदि उठा ले गए। बुधवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।

कपरवार के रमईपुरा मोहल्ला निवासी राजकिशोर यादव के परिवार की महिला सुबह घर की सफाई कर रही थीं। कमरे में सामान बिखरा देख अवाक रह गई और शोर मचाने लगी। आसपास के लोग भी जमा हो गए। परिजनों का कहना है कि चोर पीछे से छत के रास्ते घर में घुसे हैं और इत्मिनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बरामदे में राजकिशोर और एक कमरे में उनकी छोटी बहू सोई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में 20 हजार रुपये और सोने का हार, चेन, अंगूठी, नथिया, पायल, पाजेब, मांगटीका, झुमका, चांदी के सिक्के, करधन, हंसुली आदि चोरी होने की बात कही गई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed