{"_id":"61d8879e9dc444762f0178ab","slug":"theft-in-6-shops-deoria-news-gkp4228714195","type":"story","status":"publish","title_hn":"करायल में शटर तोड़कर छह दुकानों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करायल में शटर तोड़कर छह दुकानों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करायल में शटर तोड़कर छह दुकानों से लाखों की चोरी
बरहज। करायल शुक्ल चौराहे पर छह दुकानों का शटर और ताला तोड़कर चोरी हो गई। इससे दुकानदारों में आक्रोश है।
मदनपुर थाना क्षेत्र के करायल शुक्ल चौराहे पर वृहस्पतिवार की रात करीब आधा दर्जन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर आसपास के लोग और दुकानदार भी पहुंच गए। तहरीर में नसीम के कपड़े की दुकान से 7781 रुपये और हजारों का सामान, कमलेश की इलेक्ट्रानिक्स की दुकान और ग्राहक सेवा केंद्र से बैग में रखे लैपटॉप सहित करीब एक लाख 15 हजार रुपये, बलराम पाल की दुकान से करीब एक हजार रुपये का चश्मा, शेखर की चाय की दुकान से 400 रुपये का सिक्का और आभूषण की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने तिजोरी तोड़ने और राजेश ट्रेवेल्स में चोरी का प्रयास किया। इस संबंध में मदनपुर थानाध्यक्ष बीबी राजभर ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।