फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   theft in 3 shops

Deoria News: मोबाइल शॉप सहित तीन दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना

Fri, 30 Dec 2022 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
theft in 3 shops
मोबाइल शॉप सहित तीन दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन

ककवल चौराहे पर हुई वारदात, पीड़ितों ने तहरीर दी
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार/देवरिया। कड़ाके की ठंड के बीच बृहस्पतिवार की रात क्षेत्र के ककवल चौराहे पर चोरों ने मोबाइल सहित तीन दुकानों को निशाना बनाया। पीड़ित दुकानदारों ने थाने में घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
क्षेत्र के पचोहिया गांव निवासी ज्ञान प्रकाश पांडे उर्फ गुडलक बाबा गौरी बाजार, हाटा मार्ग के ककवल चौराहे पर अपने मकान में मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। गुरुवार को देर शाम तबीयत खराब होने से वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोर उनकी दुकान का शटर तोड़कर दुकान में घुस गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान के अंदर कैश बॉक्स में रखे 25 हजार रुपये नकद सहित दो दर्जन मोबाइल, पावर बैंक तथा बड़ी संख्या में अन्य उपकरण एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराकर चंपत हो गए। दुकानदार को इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह दुकान पर पहुंचने के बाद हुई। दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा देख उन्होंने डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने इस चौराहे के थोक सुर्ती व्यवसायी नाथू प्रसाद की दुकान को भी निशाना बनाया। दुकान में घुसकर चोरों ने नकदी एवं अन्य सामान चुरा लिए। दुकानदार का टूटा हुआ कैश बॉक्स बगल के बड़हरा मोड़ के समीप एक खेत में पाया गया। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने उसे बरामद किया।
चोरों ने करजहीं गांव निवासी राजू विश्वकर्मा के मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया। दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गौरीबाजार थानाध्यक्ष नवीन सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
फोटो समाचार
सूने मकान को चोरों ने खंगाला
बरहज। नगर स्थित नंदना वार्ड पूर्वी के राजनगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखा कीमती सामान और बाइक चुरा लिया। परिजन नेपाल गए हुए हैं। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया।

कपरवार पश्चिमी टोला निवासी हरिहर वर्मा के पुत्र सोनू राजनगर में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। परिजनों के अनुसार, वह अपने परिवार के लोगों के साथ नेपाल घूमने गए हैं। जबकि रात में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर को इत्मीनान से खंगाला। बताया जा रहा है कि चोरों ने दो आलमारियों और तीन कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात और बाइक चुरा ले गए हैं। अभी दो दिन पूर्व स्थानीय थाने पर आए एसपी संकल्प शर्मा ने घने कोहरे और सर्द मौसम में सर्किल के थानेदारों को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए थे। चोरी की हुई घटना से नगर के वार्डों में सनसनी है। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस गई थी। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed