फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The winning students of the competition were awarded

Deoria News: प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को किया गया पुरस्कृत

Sat, 16 Sep 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 16 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
The winning students of the competition were awarded
देवरिया। यूथ फेस्ट के तहत एचआईवी, एड्स के प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। क्विज तथा इससे पहले आयोजित हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं को विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि जनपद में युवाओं के बीच में एचआईवी एड्स जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल एंड कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर एचआईवी, एड्स से बचाव का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसका लक्ष्य युवाओं को जागरूक कर एचआईवी, एड्स का जनपद में प्रसार को रोकना है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि टोल फ्री नंबर 1097 से एचआईवी, एड्स के बारे में जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन


क्विज प्रतियोगिता में विक्रम गौतम प्रथम, अंकित शर्मा द्वितीय एवं उषा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले आयोजित मैराथन दौड़ में प्रथम शंभू एवं निकिता द्वितीय संदीप एवं नेहा तृतीय दानिश मिश्रा एवं सनम, रेल मेकिंग में प्रथम साजिया खान, द्वितीय व तृतीय श्रवण कुमार, ड्रामा कंपटीशन में प्रथम संत विनोवा डिग्री कॉलेज, द्वितीय बीआरडी पीजी कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीएमओ ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. भावना, डॉ. प्रद्योत, एचआईवी टीबी कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, बिरला इट्स कार्यक्रम प्रबंधक उपेंद्र तिवारी, बृजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed