फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The westerly wind increased the melting, people were forced to shiver.

Deoria News: पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन, ठिठुरने को मजबूर हुए लोग

Fri, 19 Dec 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The westerly wind increased the melting, people were forced to shiver.
देवरिया। जिले में लगातार बढ़ रहीं ठंड को लेकर जनजीवन अस्तव्यस्त है। कोहरे में दृश्यता बेहद कम होने से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। घने कोहरे के कारण अधिकतम तापमान दो डिग्री तक गिर गया, जिससे गलन और ठिठुरन बढ़ गई। दिन भर धूप न निकलने से सर्दी का असर बना रहा। बुधवार की रात कोहरे का यह असर रहा कि 10 से 15 मीटर तक की दूरी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही थी। पछुआ हवा चलने के चलते बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक घने कोहरे के साथ ठंड जारी रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जिले का अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा था। शाम पांच बजे ही चारों तरफ अंधेरा छा गया। दिन भर छाई धुंध के कारण धूप नहीं निकली। गलन से लोग कांपते नजर आए। सर्द हवा से गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह घने कोहरे की वजह से स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों व नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत हुई। सड़कों पर वाहन लाइटें जलाकर रेंगते नजर आए। ठंड और घने कोहरे से स्कूली बच्चों और शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन



स्कूल जाने में बच्चों का हुई दिक्कत
सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना कराना पड़ा। स्कूल बस रेंगते हुए गांव गांव पहंची। कोहरा अधिक होने के चलते कई बच्चों की स्कूल बस छूट गई। ऐसे में बाइक से बच्चों को स्कूल पहुंचाना पड़ा, जो अभिभावक के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। पछुआ हवा के चलते बच्चे कांपते हुए स्कूल के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed