फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The victim woman reached the wedding procession of the accused of rape during Jaimal, created ruckus

Deoria News: जयमाल के दौरान दुष्कर्म के आरोपी की बरात में पहुंची पीड़ित महिला, काटा बवाल

Wed, 31 May 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 31 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
The victim woman reached the wedding procession of the accused of rape during Jaimal, created ruckus
दुल्हन ने दूल्हे के चरित्र पर उठाया सवाल, शादी से किया इन्कार, रात भर चली पंचायत, खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित कुईचंवर गांव निवासी और दुष्कर्म के आरोपी की बरात सोमवार को खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में गई हुई थी। जहां जयमाल के दौरान पीड़ित महिला पहुंंचकर दूल्हे को दुष्कर्म का आरोपी बताते हुए बवाल काटने लगी। मंडप में दुल्हन ने युवक के चरित्र पर सवाल खड़ा करते हुए शादी से इन्कार कर दिया। वहीं मामला बिगड़ता देख बराती खेत की पगडंडियों आदि के रास्ते भाग खड़े हुए। हालांकि सोमवार को ही बरहज थाने में भी मामला पहुंचा था। कुईचंवर गांव निवासी एक युवक की शादी खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में होनी थी। सोमवार शाम बरात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। रस्म अदायगी की जा रही थी। कुछ लोग भोजन कर रहे थे। इसी बीच जयमाल के दौरान एक महिला पहुंच गई। जो दूल्हे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगी। जिससे खलबली मच गई। सभी अवाक रह गए। दुल्हन को इस बात का पता चलने पर उसने शादी से इन्कार कर दिया। दूल्हा और उसके पिता को छोड़ बराती बिना नाश्ता-भोजन किए भाग खड़े हुए। महिला से कुछ लोगों का विवाद भी हो गया। दुल्हन के दरवाजे पर रातभर पंचायत हुई। बात न बनने पर मामला खुखुंदू थाने पर पहुंचा है। घटना को लेकर चर्चा का माहौल है।

कोट-
युवक पर महिला की ओर से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। बरात बिना शादी किए लौट आने की बात सामने आ रही है। आरोपी पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

अंशुमन श्रीवास्तव सीओ, बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed