फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The two sides threw stones at bogus voting

फर्जी वोटिंग पर दो पक्षों में पथराव

Sat, 05 Dec 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Sat, 05 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन

फर्जी वोट डालने को लेकर हरपुर गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच ईट पत्थर चले। इसमें चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सीएचसी पर उपचार कराया गया। 

इससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस बूथ पर मतदान समाप्त होने तक जमी रही।

हरपुर गांव में फर्जी मतदान को लेकर 3.30 बजे श्रीराम और एक प्रत्याशी के बीच बूथ पर मारपीट हो गई। यह देखकर बूथ से कुछ दूरी पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। 

विवाद होता देख बूथ पर तैनात पुलिस और मतदानकर्मी एक कमरे में जाकर छिप गए। इस दौरान बूथ से कुछ दूरी पर दोनों पक्षों के बीच ईट पत्थर भी चले।

 इसमे श्रीराम, इनका भाई रामविलास, बेटा प्रशांत और बेटी रीना घायल हो गई। इसके अलावा दोनों पक्ष के करीब आठ और लोगों को चोटें आईं।

 कुछ देर बाद सुपर जोनल मजिस्ट्रेट मयफोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस को देख विवाद करने वाले भाग खड़े हुए। पुलिस के देख रेख में घायलों का इलाज चल रहा है। 

लोगों के अनुसार करीब बीस मिनट तक मतदान बाधित रहा। लेकिन पीठासीन अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं। इससे गांव का माहौल गरमा गया है। इस बाबत बनकटा एसओ ने बताया कि फर्जी वोट डालने को लेकर विवाद हुआ था। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed