फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The trailer crushed the bike rider coming from the front

Deoria News: ट्रेलर ने सामने से आ रहे बाइक सवार को कुचला, मौत

Thu, 23 Nov 2023 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
The trailer crushed the bike rider coming from the front
बरहज के भलुअनी के जरार ​स्थित एक ईंट भठ्ठा के समीप देवरिया मार्ग पर हुए हादसे के बाद घटनास्थल प
बरहज। देवरिया-बरहज मार्ग पर स्थित जरार मोड़ स्थित एक ईंट भट्ठा के पास बुधवार की शाम ट्रेलर ने सामने से आ रहे बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में सोनूघाट निवासी शैलेंद्र गौतम (48) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोनूघाट निवासी शैलेंद्र गौतम बाइक से आवश्यक कार्य से बरहज जा रहे थे। देवरिया-बरहज मार्ग पर जरार के पास स्थित ईंट भठ्ठा के करीब पहुंचे थे। इसी बीच सामने से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, ट्रेलर चालक मौका देख भागने लगा। लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। शैलेंद्र के मौत की जानकारी होने पर पत्नी कलावती बेसुध होकर गिर गई। बेटों सूर्यप्रताप, ज्वाला और मानिक के आंख के आंसू नहीं थम रहे थे। थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी। ट्रेलर कब्जे ले लिया गया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

इंसेट में-
बेटे को शिक्षक बनते देखने की हसरत रह गई अधूरी
बरहज। सोनूघाट निवासी मूरत प्रसाद के चार बेटों में शैलेंद्र गौतम सबसे बड़े थे। वह बसपा के कार्यकर्ता थे। शैलेंद्र के तीन बेटे सूर्यप्रताप, ज्वाला और मानिक चंद हैं। शैलेंद्र अपने बड़े बेटे सूर्यप्रताप को शिक्षक बनाना चाहते थे। इसके लिए बेटे को 2019-20 में बीटीसी की शिक्षा दिलाई थी। उनकी हसरत पूरी नहीं हो सकी। वह सोनूघाट चौराहे पर कैटर्स का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed