फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The teacher died from a head injury.

Deoria News: सिर में चोट लगने से हुई थी शिक्षक की मौत

Fri, 26 Sep 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 Sep 2025 12:26 AM IST
सार

परसिया अभिलाष गांव के शिक्षक आकाश प्रताप सिंह की मौत सिर में चोट लगने से हुई है। पुलिस लापता मोबाइल फोन की तलाश में विशेष टीम के साथ जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद मामला हत्या की ओर मुड़ गया है।

विज्ञापन
The teacher died from a head injury.

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया अभिलाष गांव निवासी शिक्षक आकाश प्रताप सिंह की सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। मौके से मिले ब्लूटूथ डिवाइश की मदद से पुलिस वारदात की तह में जाने की कोशिश कर रही है।

लापता मोबाइल को बरामद करने के लिए पुलिस सीडीआर की मदद ले रही है। घर वालों ने वह शुक्रवार को तहरीर देने की बात कह रहे हैं।
पुलिस वारदात को करीबियों से जोड़कर देख रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच हत्या की ओर घूम गई है। शुरुआती जांच में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। बुधवार को मिले शव के कान में ब्लूटूथ पाया गया, मगर मोबाइल लापता है।
विज्ञापन

मोबाइल की तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर दी है। पुलिस का मानना है कि फोन मिलने के बाद मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed