फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The spark from Rudrapur is expected to spark a controversy.

Deoria News: रद्रपुर से निकली चिंगारी से बखेड़ा खड़ा होने का अंदेशा

Fri, 26 Sep 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 Sep 2025 12:19 AM IST
सार

देवरिया के रुद्रपुर कस्बे में विवादित बैनर लगाने से तनाव फैल गया। पुलिस ने बैनर हटवाए और विरोध के बाद पीएसी तैनात कर दी गई। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
The spark from Rudrapur is expected to spark a controversy.

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। नवरात्र को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस दिन-रात एक किए है, मगर रुद्रपुर कस्बे में लगे विवादित बैनर ने बवाल खड़ा कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि एएसपी को कैंप करना पड़ रहा है।
हाल ही में लार कस्बे में मोहर्रम जुलूस में फलस्तीनी झंडा लहराने पर माहौल गरमा गया था। पुलिस की सख्ती के चलते मामला शांत हुआ।
इसके पहले भी जिले में धार्मिक झंडा लगाने पर बवाल हो चुका है। मामला बढ़ने के बाद पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो रहा है, मगर खुफिया विभाग को इसकी भनक तक नहीं लग पर रही है।
विज्ञापन

कस्बे में कुछ लोगों ने विवादित बैनर लगा टांग दिया। जानकारी होने के बाद पुलिस व प्रशासन ने सोमवार की रात में बैनर को विवादित बताते हुए उतरवा दिया था। इसके विरोध में मंगलवार को लोग सड़क पर उतर गए। ऐसे में पूर्व चेयरमैन व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छठ्ठेलाल निगम को पुलिस को हाउस अरेस्ट करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दोबारा लोगों ने बैनर टांग दिया, मगर एएसपी ने देर शाम को लोगों से अपील की तो खुद ही बैनर उतार लिए। जुलाई में लार कस्बे में मोहर्रम जुलूस में एक अखाड़े में फलस्तीनी झंडा देखने को मिला था। इस पर कस्बे में तनाव बढ़ गया था।

डैमेज कंट्रोल के लिए लार कस्बा चौकी इंचार्ज दीपक सिंह को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था।
अब तक इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी या अखाड़ेदार पर कार्रवाई तक नहीं हो सकी। एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष और सीओ को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। उपद्रवियों पर कार्रवाई भी की जा रही है। पीएसी तैनात कर दी गई है। े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed