{"_id":"68cd967e26ddae469a0863c1","slug":"the-siren-at-the-chc-caused-panic-among-patients-deoria-news-c-208-1-deo1009-163604-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीएचसी में सायरन गूंजते ही मरीजों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीएचसी में सायरन गूंजते ही मरीजों में मचा हड़कंप
Fri, 19 Sep 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
भूकंप और अग्निकांड के दौरान बचाव का एनडीआरएफ ने सीएचसी रुद्रपुर में किया पूर्वाभ्यास
- बेड के नीचे और सुरक्षित जगह तलाश कर बचाई जान
- अस्पताल में आपदा के दौरान बचाव का हुआ पूर्वाभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार की दोपहर अचानक तेज आवाज में सायरल बजते ही अस्पताल कर्मियों और भर्ती मरीजों में हड़कंप मच गया। भूकंप और आग लगने की सूचना पर सब लोग अचानक बेड के नीचे और सुरक्षित स्थान तलाश कर अपनी जान बचाए। दरअसल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारण की ओर से सीएचसी में आपदा के दौरान बचाव और विभाग की तैयारियों का मॉक डि्रल किया गया।
विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव को लेकर एनडीआरएफ के सहयोग से सीएचसी परिसर में में भूकंप से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का अभ्यास शुरु हुआ। मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान अस्पताल में फंसे नागरिकों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। मॉक ड्रिल अभ्यास में स्वास्थ्य विभाग और एनसीसी के कैडटों ने भी सहयोग किया। मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान आपदा से संबंधित सायरन के बजते ही कार्यरत सभी अधिकारी और कर्मचारी स्वयं को बचाने के लिए कार्यालयों से बाहर आ गए। आपदा की सूचना एनडीआरएफ को दी गई। जिन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए बचाव कार्य शुरू किया। आपदा से प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकाल कर प्राथमिक उपचार एंबुलेंस में करते हुए अन्य अस्पताल में भेजा गया। एनडीआरएफ के आईजीडी अखंड प्रताप वर्मा ने बताया कि आपदा से बचाव के लिए लोगों के बीच पूर्वाभ्यास करने से उनमे जागरुकता फैलती है। बाढ़, अग्निकांड और भूकंप आने के दौरान सटिक तरीके से बचाव करने से जनहानि को रोका जा सकता है। इस अवसर पर तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, अवतार सिंह, विनोद कुमार, डॉ. अनुपम दूबे, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. सु्शील मल्ल, विकास कुमार, वीरेंद्र सान्याल आदि मौजूद रहे।