फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The river receded, the island villages are still surrounded by water

Deoria News: नदी घट गई, अभी भी पानी से घिरे हैं टापू बने गांव

Fri, 19 Jul 2024 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
The river receded, the island villages are still surrounded by water
बरहज में नाव से नदी पार करते टॉपू बने भदिला प्रथम गांव के लोग    संवाद
-कुंड महाल, धनया और कपरवार संगम तट के पास गोरखपुर जिले में कटान कर रही नदी, अबरकरार है सांसत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू का जलस्तर खतरे के निशान 66.50 से काफी नीचे चला गया है, लेकिन टापू बना भदिला प्रथम, परसियां-विशुनपुर देवार और गोरखपुर जनपद के कोलखास नई बस्ती के लोगों की दुश्वारियां ज्यों की त्यों बनी हैं। जलस्तर में कमी आने के बाद से नदी कुंड महाल, धनया और कपरवार संगम तट के पास गोरखपुर जिले में बेतहाशा कटान कर रही है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
15 दिनों से नदी के जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि हुई थी। नदी खतरे के निशान से 85 सेमी पर 67.35 मीटर पर पहुंच गई थी, जिससे नदी का पानी परसियां-विशुनपुर देवार के एक दर्जन मजरों तक पहुंच गया था, जबकि भदिला प्रथम गांव नदी के पानी से घिरा हुआ है। जलस्तर में कमी आने के बाद से नदी में कटान तेज हो गई है। भदिला प्रथम गांव के विनय यादव, रामदुलारे यादव, श्रीराम यादव, रामज्ञा साहनी, जंगबहादुर आदि का कहना है कि नदी में हो रही कटान को लेकर समय से पहले प्रशासन नहीं चेता तो स्थिति भयावह हो सकती है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष कटान हो रही जगह पर नदी ने करीब 10 मीटर कटान की थी। लोगों का यह भी कहना है कि बाढ़ का पानी पीछे हटने के बाद से जलभराव वाले क्षेत्र से उठ रही सड़ांध से जीवन मुहाल हो गया है। वहीं संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। भदिला प्रथम गांव में दो नावों से लोगों की आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
कोट-
सरयू के जलस्तर में कमी आने से राप्ती नदी का पानी भी कम हो गया है। रही बात कटान की, तो उसे भी दिखवाया जाएगा।
-अशोक द्विवेदी, सहायक अभियंता, बाढ़ खंड विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed