फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The Primary Teachers' Association submitted a memorandum to the MP.

Deoria News: प्राथमिक शिक्षक संघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

Fri, 26 Sep 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 Sep 2025 12:58 AM IST
सार

देवरिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षकों की नौकरी पर मंडरा रहे खतरे को लेकर चिंता जताई। उन्होंने आरटीई एक्ट से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग की।

विज्ञापन
The Primary Teachers' Association submitted a memorandum to the MP.
सलेमपुर के सांसद को ज्ञापन सौंपते प्राथमिक ​शिक्षक संघ के सदस्य,

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बृहस्पतिवार को सलेमपुर के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने एक स्वर में आरटीई एक्ट से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी से मुक्त रखने की मांग की।

संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से देश के लाखों शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। उनके परिवार का भविष्य अंधकारमय हो गया है। जिला संयुक्त मंत्री ऋषिकेश जायसवाल ने कहा कि आरटीई 2009 के मूल नियम के अनुसार 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त रखा गया था। मूल नियम को यथावत रखते हुए इसके पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने केे लिए संसद में आवश्यक अध्यादेश लाया जाए। इस दौरान जयप्रकाश मणि, बैजनाथ पति त्रिपाठी , जयप्रकाश सिंह, विनोद मिश्रा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed