{"_id":"6a84a514fc7b50c4c001e0ce","slug":"the-people-of-bhadila-village-have-been-confined-to-their-homes-for-a-month-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-189522-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक माह से घरों में कैद हैं भदिला गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक माह से घरों में कैद हैं भदिला गांव के लोग
Wed, 19 Aug 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
बरहज में राप्ती नदी के पानी से घिरा भदिला प्रथम गांव
बरहज। राप्ती के पानी से घिर जाने से एक माह से भदिला प्रथम गांव के लोगों की जिंदगी गांव में कैद होकर रह गई है। इनकी दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हंै। उधर सोमवार को राप्ती में ऊंची लहरें उठने के बाद भदिला प्रथम गांव के लोग भयभीत हैं। राप्ती तट पर बसे भदिला प्रथम गांव की आबादी करीब 2500-3000 है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राप्ती के पानी से घिर जाने के कारण भदिला प्रथम टापू बन गया है। गांव के सोनेलाल, केशव यादव, राहुल, गरजू आदि का कहना है कि इस बार भी नदी पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है।
उन्होंने कहा कि एक माह से गांव नदी के पानी से घिरा हुआ है। हर वर्ष बाढ़ आने से पहले जरूरत के सामान के इंतजाम करने पड़ते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के समय वृद्ध महिला और पुरुषों के अलावा प्रसूता, स्कूली बच्चों, दिहाड़ी मजदूरों और नौकरीपेशा को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
लोगों का कहना है कि बाढ़ के समय प्रशासन के लोगों की चहलकदमी बढ़ जाती है मगर जख्म पर लगाया जाने वाला मरहम नाकाफी साबित होता है।