{"_id":"65395b85b04c1f07be01267f","slug":"the-people-in-the-car-picked-up-the-young-man-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-11378-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कार सवार लोगों ने युवक को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कार सवार लोगों ने युवक को उठाया
Wed, 25 Oct 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
बरहज। नगर के कपरवार मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास पलिया माेड़ से चारपहिया सवार लोगों ने एक व्यक्ति को उठा लिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। हालांकि युवक को नारकोटिक्स टीम द्वारा उठाए जाने की भी बात कही जा रही है। मामले को लेकर नगर में सनसनी है।
गौरा मध्य निवासी सतेंद्र जायसवाल कुछ साथियों के साथ पेट्रोल पंप के पास पलिया मोड़ पर खड़े थे। इसी बीच चारपहिया गाड़ी से आए कुछ लोगों ने उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और लेकर चले गए। साथियों के विरोध करने पर हाथापाई होने की भी बात कही जा रही है। चचेरे भाई रितेश ने पुलिस को तहरीर देकर बदमाशों के सतेंद्र का अपहरण करने का आरोप लगाया है। वहीं, आसपास के लोग सतेंद्र को नारकोटिक्स विभाग द्वारा उठा ले जाने की बात कह रहे हैं। सफेद रंग की गाड़ी में पांच की संख्या में लोग सवार थे। जबकि लोग गाड़ी का सरकारी प्रतीत होना बता रहे हैं। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि अपहरण की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। विभागीय लोगों के उठाए जाने की संभावना को लेकर पड़ताल की जा रही है।