{"_id":"647a359be70720a72d091456","slug":"the-only-son-of-a-constable-posted-in-kushinagar-died-in-a-road-accident-deoria-news-c-7-1-191650-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कुशीनगर में तैनात सिपाही के इकलौते पुत्र की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कुशीनगर में तैनात सिपाही के इकलौते पुत्र की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
शहर के एसएसबीएल इंटर के पास रुपये निकालने के लिए गया था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के भीखमपुर रोड निवासी व कुशीनगर जनपद के बरवापट्टी थाने में तैनात सिपाही विनोद दुबे का इकलौता पुत्र बृहस्पतिवार रात में एसएसबीएल इंटर काॅलेज के पास कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के महानपुर गांव निवासी विनोद दुबे ने शहर के भीखमपुर रोड स्थित आंबेडकर नगर मोहल्ले में मकान बनवाए हैं। यहीं पूरे परिवार के साथ रहते हैं। उनके एक पुत्र विशाल दुबे (25) रात में करीब 11 बजे रुपये निकालने के लिए देवरिया- गोरखपुर मार्ग स्थित एक एटीएम पर गए थे। वह रुपये निकालने के बाद बाइक से घर के लिए रवाना हो गए। अभी वह एसएसबीएल इंटर काॅलेज के पास पहुंचे थे कि मोड़ पर कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े। घायल विशाल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचे घर के लोग विशाल की मौत के बाद दहाड़े मार कर रोने लगे। अस्पताल पहुंचे पिता विनोद दुबे बेसुध होकर गिर गए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव पहुंचा तो आस-पास की भीड़ जुट गई। सभी की आंखें नम हो गई थीं। मां पूनम, बहन विशाखा, पलक और प्रियांशु का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
हादसे के बाद रुपये गायब
परिजनों के अनुसार विशाल दुबे एटीएम से पचास हजार रुपये निकाले थे। हादसा का शिकार होने के बाद अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने पाॅकेट की तलाशी ली तो रुपये गायब थे। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन सा वह व्यक्ति था, जिसे हादसे के शिकार होने पर तरस नहीं आई। उसे रुपये की लालच थी। हालांकि विशाल हेलमेट नहीं लगाए थे। पर उनके सिर पर चोट नहीं लगे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पैर, हाथ और पेट पर वाहन चढ़ने से मौत होने की बात सामने आ रही है।