{"_id":"6ae245d3ab4eb8c50a08a81f","slug":"the-municipality-removed-22-illegal-hoardings-from-18-locations-deoria-news-c-208-1-deo1009-195379-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नगर पालिका ने 18 स्थानों से हटाईं 22 अवैध होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नगर पालिका ने 18 स्थानों से हटाईं 22 अवैध होर्डिंग
विज्ञापन
शहर के रुद्रपुर तिराहे के पास अवैध होर्डिंग हटाते कर्मचारी, संवाद
देवरिया। शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से बुधवार को अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान 18 स्थानों पर लगी 22 होर्डिंग हटाई गईं। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में जेसीबी और आधा दर्जन कर्मचारियों की मदद से करीब तीन घंटे तक कार्रवाई की गई।
शहर में अवैध होर्डिंग का मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। नगर पालिका की टीम सुबह करीब आठ बजे जेसीबी, ट्रॉली और अन्य उपकरणों के साथ अभियान पर निकली। डीएम आवास के सामने से कार्रवाई शुरू की गई।
इसके बाद कोतवाली रोड, कोतवाली के सामने और कोतवाली चौराहे पर लगी होर्डिंग हटाई गईं। टीम ने जलकल रोड से होते हुए सिंचाई विभाग चौराहे के पास लगी दो होर्डिंग भी हटवाईं। इसके अलावा महिला थाना, अग्निशमन कार्यालय के सामने बांस-बल्ली के सहारे लगाई गई होर्डिंग और रुद्रपुर तिराहे पर लगी अवैध होर्डिंग को भी हटाया गया।