फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The mobile of a medical student returning from training was blown up

Deoria News: ट्रेनिंग से लौट रही मेडिकल की छात्रा का मोबाइल उड़ाया

Sat, 03 Jun 2023 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The mobile of a medical student returning from training was blown up
खुखुंदू कस्बे में न्यू पीएचसी के पास की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। सोंदा से ट्रेनिंग कर लौट रही मेडिकल की एक छात्रा का मोबाइल फोन पॉकेटमारों ने उड़ा लिया। घटना स्थानीय कस्बे में शुक्रवार शाम को न्यू पीएचसी के पास की है। छात्रा ने मोबाइल गायब होने की सूचना तत्काल पुलिस को दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पूर्व पॉकेटमार भाग निकले थे। उधर, पुलिस ऑनलाइन शिकायत करने की बात कह मौके से लौट आई।

शेरवां बभनौली निवासी अनुपम विश्वकर्मा भलुअनी के एक पैरा मेडिकल कॉलेज में तृतीय वर्ष की छात्रा है। इन दिनों उनका डीडी हेल्थकेयर सोंदा में ट्रेनिंग चल रहा है। शुक्रवार को वह अपने सहपाठी छात्रा निवासी मझवलिया की अंकिता के साथ ट्रेनिंग से लौट रही थी। स्थानीय चौराहे पर बस से उतरने के बाद दोनों कस्बे में किसी कार्यवश आ रही थी। तभी न्यू पीएचसी खुखुंदू के पास पाॅकेटमारों ने अनुपम के पाॅकेट से मोबाइल चुरा लिया। मोबाइल चोरी होने के बाद दोनों छात्राएं मोबाइल की तलाश में जुट गई। लेकिन कही पता नहीं चला। अनुपम का कहना है कि पाॅकेटमारों ने मोबाइल चुराते ही स्विच ऑफ कर दिया। तत्काल मोबाइल पर फोन लगाने पर नंबर आफ बताने लगा। फिर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही पाॅकेटमार भाग निकले थे। फिर दोनों छात्राएं थाने पहुंच मोबाइल चोरी की सूचना दी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर सर्विलांस के जरिए पाॅकेटमारों की धड़पकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed