{"_id":"69d3fe200be51d57820b2814","slug":"the-miscreants-beat-up-the-uncle-aunt-and-niece-deoria-news-c-208-1-deo1019-178771-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मनबढ़ों ने मामा-मामी और भांजी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मनबढ़ों ने मामा-मामी और भांजी को पीटा
Tue, 07 Apr 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में सरेराह 20 वर्षीय युवती से अश्लीलता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि, जब पीड़िता ने विरोध किया तो मनबढों ने मामा-मामी और भांजी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पीड़िता जब शिकायत लेकर थाने पहुंची तो दूसरा पक्ष भी आपसी विवाद में मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 20 वर्षीय युवती क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के घर रहती है। आरोप है कि, सोमवार की सुबह करीब 10 बजे युवती खेत के तरफ भूसा बनवाने जा रही थी। इसी बीच गांव के कुछ मनबढ़ों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। युवती ने घर में खींचकर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है।
आरोप ये भी है कि, इतना ही नहीं जब उसने विरोध जताया तो एक मनबढ़ ने हाथ में पहने लोहे के कड़े से युवती पर वार कर दिया। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।