{"_id":"69a48309210f5f40ea07922a","slug":"the-medical-officer-worked-wearing-a-black-ribbon-deoria-news-c-208-1-deo1013-176089-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चिकित्साधिकारी ने काला फीता बांधकर किया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चिकित्साधिकारी ने काला फीता बांधकर किया कार्य
Sun, 01 Mar 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
काली पट्टी बांध कर मरीज देखते डाक्टर
मईल। स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य (एमओसीएच) पदोन्नति और अधिष्ठान स्थानांतरण की मांग को लेकर रविवार को काला फीता बांध सत्याग्रह शुरू किया है। हालांकि इस दौरान उन्होंने मरीजों का इलाज किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मईल पर तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल प्रजापति ने बताया की (एमओसीएच) की नियुक्ति आयुर्वेद विभाग में हुई है। उन्हें चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के अधीन कार्य करना पड़ रहा है। आयुर्वेद से नियुक्ति के बाद एलोपैथिक का कार्य किए जाने से पदोन्नति बाधित है। डॉक्टर ने बताया की संघ द्वारा अधिष्ठान स्थानांतरण के लिए कई बार ज्ञापन प्रशासन को दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमने 27 फरवरी से विरोध शुरू किया है, आरोग्य मेले में रविवार को भी काला फीता बांधकर कार्य कर रहे हैं। पांच मार्च तक काली पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा। आरोग्य मेला में 37 मरीजों को देख कर उन्हें दवा दी गई।