{"_id":"87567681ceff13ec3e7211ee973cd4fa","slug":"the-investigation-found-a-heap-of-chaos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में अव्यवस्थाओं का अंबार मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में अव्यवस्थाओं का अंबार मिला
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू पीएचसी केन्द्र मटियरा जगदीश पर लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद अफसरों की नींद खुली और सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में अस्पताल पर अव्यवस्था का अंबार मिला और एक कुर्सी तक वहां बैठने के लिए नहीं मिली।
इस पर सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्था को ठीक कराने का निर्देश दिए और यहां वार्ड ब्वॉय और तीन दिन के लिए एक डॉक्टर की तैनाती की गई।
लार सीएचसी के अंतर्गत आने वाला न्यू पीएचसी केन्द्र पर तैनात कर्मचारी जिम्मेदारों की मिलीभगत से सिर्फ कागजों में ड्यूटी करते थे।
अस्पताल पर डॉक्टर और कर्मचारियों के नहीं ओन से क्षेत्रीय लोगों को इलाज के लिए निजी डॉक्टरों का शरण लेना पड़ता था।
इससे आक्रोशित कई गांव के लोगों ने न्यू पीएचसी केन्द्र मटियरा पर शनिवार को प्रधान सुनील यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रोपनछपरा गांव में आ रहे सीएम को शिकायती पत्र देने की रणनीति बनाई।
इसके बाद स्वास्थ महकमा हरकत में आया और सीएमओ न्यू पीएचसी केन्द्र मटियरा जदगीश रविवार को पहुंचकर सभी व्यवस्था सीएचसी के अधीक्षक डा. बीबी सिंह से ठीक कराने को कही।
आनन-फानन में अस्पताल की रंगाई और कैंपस में मिट्टी भरने तथा सभी कमरों की सफाई का कार्य शुरू हो गया है। वहीं छह नए बेड, कुर्सी और अन्य उपकरण भी अस्पताल पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
सीएमओ ने मटियरा जदगीश अस्पताल पर तैनात वार्ड ब्वयाय को हटाकर सजांव में तैनात अजीत कुमार की तैनाती कर दी है।
इसके अलावा सीएचसी पर तैनात डा. इनायत हुसैन को तीन दिन न्यू पीएचसी केन्द्र पर इलाज करने के लिए आदेश दिया है।
इसके अलावा सीएमओ ने न्यू पीएचसी केन्द्र ककरौली और लार सीएचसी का भी निरीक्षण किया। लेकिन कोई खास कमी यहां नहीं मिली।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ डा. डीके सिंह, एसीएमओ डा. एसएन सिंह समेत सीएचसी के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।