फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The incomplete construction of Mohan Setu did not get the budget, the project is in limbo.

Deoria News: मोहन सेतु के अधूरे निर्माण को नहीं मिला बजट, अधर में है परियोजना

Fri, 20 Mar 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The incomplete construction of Mohan Setu did not get the budget, the project is in limbo.
बरहज में अधूरा पड़ा निर्माणाधीन मोहन सेतु 
दो वर्ष पूर्व आईआईटी रुड़की की टीम ने किया था मॉडल स्टडी, आड़े आ रही जांच
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी की धारा में परिवर्तन के कारण निर्माणाधीन मोहन सेतु परियोजना अधर में है। पाट चौड़ा हो जाने के कारण दो वर्ष पूर्व रूड़की की टीम ने मॉडल स्टडी किया था। हालांकि जांच पूर्ण न होने और धन अभाव के कारण इस बार भी मोहन सेतु निर्माण कार्य ठप है। जिसके शुरू होने की कोई उम्मीद नहीं है। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
पूर्व राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह की पहल पर 2013 में उनके पिता, सपा सचेतक और पूर्व सांसद स्व.मोहन सिंह के स्मृति में सेतु का शिलान्यास किया गया था। करीब 95 करोड़ की लागत से 39 पाये पर 12.011 मीटर लंबा, 7.5 मीटर चौड़ा पुल निर्माण कार्य कराया जाना था। लेकिन 2017 में धन के अभाव में निर्माण कार्य ठप हो गया। दोबारा रिवाइज स्टीमेट जारी होने पर 157 करोड़ छह लाख 14 हजार रुपये के बजट से कार्य शुरू कराया गया। लेकिन दक्षिणी छोर पर हो रहे बेतहाशा कटान से नदी पुल के आखिरी पाये से काफी दूर चली गई है।
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की के प्रो. जुल्फिकार की टीम ने मॉडल स्टडी करते हुए रिपोर्ट तैयार किया गया। जिसमें पुल को 10 मीटर और चाड़ा बनाये जाने की योजना है। इस बार भी बारिश से पूर्व पुल निर्माण कार्य शुरू होने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। लोगों के अनुसार पुल के बनने से नदी पार के परसियां-विशुनपुर देवार के गांवों के अलावा आजमगढ़, मऊ, वाराणसी आदि जनपदों के लिए लोगों की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
पुल निर्माण को लेकर जांच की जा रही है। रिपोर्ट आते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
क्षितिज जायसवाल सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी देवरिया

0 पुल न होने के कारण परसियां-विशुनपुर देवार के लिए रास्ता दुर्गम है। जहां पुलिसिया आवाजाही कम होने के कारण आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए महफूज शरणस्थली बना हुआ है। पुल बन जाने से आपराधिक गतिविधियों में कमी आएगी। जबकि बारिश के दिनों में भी आवागमन सुलभ होगा।

अंबिकेश सिंह
0 दियारा का रास्ता दुर्गम होने के कारण स्कूली छात्र, नौकरीपेशा, छोटे-बड़े व्यवसाई सहित अन्य लोगों को आवाजाही में दिक्कतें आती हैं। पुल बन जाने से लोगों को जान जोखिम में डालकर नाव से सफर नहीं करना पड़ेगा।
चंद्रगुप्त यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed