फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The head priest of Devraha Baba Ashram was not invited to the flag hoisting ceremony.

Deoria News: ध्वजारोहण कार्यक्रम में देवरहवा बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर को नहीं मिला निमंत्रण

Tue, 18 Nov 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 18 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The head priest of Devraha Baba Ashram was not invited to the flag hoisting ceremony.
मईल। अयोध्या में 25 नवंबर को भव्य श्रीराम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण के लिए देवरहवा बाबा के तपोस्थली आश्रम मंच मईल के पीठाधीश्वर को निमंत्रण नहीं मिला है।
विज्ञापन

अयोध्या में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर झंडारोहण करेंगे, जिसको लेकर तैयारी चल रही हैं। मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले देवरहवा बाबा मंच मईल के पीठाधीश्वर श्याम सुंदर दास को निमंत्रण नहीं भेजा गया है। पीठाधीश्वर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्यक्रम सफल हो मुझे निमंत्रण न भेजने वालों को भगवान सद्बुद्धि दें।
विज्ञापन

आश्रम के पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास महाराज ने बताया कि बाबा ने बहुत पहले ही भविष्यवाणी की थी कि एक दिन सर्व सहमति से राम मंदिर का निर्माण होगा। बाबा के कहने पर ही तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे वीर बहादुर सिंह ने राम मंदिर का ताला खुलवाया था। मंदिर निर्माण के लिए सर्वप्रथम देवरहा बाबा आश्रम मईल की तपोस्थली का मिट्टी भूमि पूजन में अयोध्या गया था, आज इस महत्वपूर्ण स्थल को अपेक्षित कर निमंत्रण न भेजने से मैं काफी दुखी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि प्राण प्रतिष्ठा में इस आश्रम को निमंत्रण आया था, जिसमें ब्रह्म ऋषि योगिराज देवरहा बाबा की प्रथम फोटो लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed