{"_id":"6a625f9246052e20f5019243","slug":"the-grp-arrested-a-cunning-thief-within-eight-hours-deoria-news-c-208-1-deo1036-187520-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जीआरपी ने आठ घंटे में शातिर चोर को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जीआरपी ने आठ घंटे में शातिर चोर को गिरफ्तार किया
Fri, 24 Jul 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जीआरपी थाना देवरिया सदर ने ट्रेन में चोरी की घटना के महज आठ घंटे के भीतर एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के पर्स से चोरी का एक पीली धातु का लॉकेट तथा 6,900 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, बिहार निवासी मुकेश शाह अपनी पत्नी के साथ चौरी चौरा एक्सप्रेस से गोरखपुर जा रहे थे।
इस बीच बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी। एक युवक खिड़की के पास आकर खड़ा हो गया। उसने मौका देखकर मुकेश शाह की पत्नी के गले से चेन छीन कर भाग गया। पीड़ित ने देवरिया सदर स्टेशन पर पहुंचकर जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।
इसके बाद थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में टीम सर्च अभियान चला रही थी। इस बीच आरोपी सदर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर दिख गया। जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिले के रुद्रपुर थानाक्षेत्र के बौरडीह निवासी पंकज मिश्रा (36) के रूप में हुई है।
जीआरपी थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि आरोपी अपना खर्च चलाने के लिए रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करता था। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।