फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The foundation stone of the three storied bridges laid by the Minister of State

राज्यमंत्री ने रखी तीन पक्के पुलों की आधारशिला

Mon, 26 Feb 2018 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Mon, 26 Feb 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
The foundation stone of the three storied bridges laid by the Minister of State
राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने पचलड़ी में रखी आधारशिला। - फोटो : अमर उजाला
एकौना। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने सोमवार को पचलड़ी डीह चौराहे पर बाढ़ग्रस्त इलाके में तीन छोटे पक्के पुलों की आधारशिला रखी। उन्होंने बाढ़ से बर्बाद मार्गों की मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया। बाढ़ में टूटी सड़क और पुलों का निर्माण दस करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढ़ से दोआबा और कछार के अधिकांश मार्ग कट गए हैं। उनके मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। तीस मार्च के पहले दोआबा के 52 गांवों में आवागमन सरल हो जाएगा। कहा कि गांव यूपी सरकार के विकास का केंद्र बिंदु है। यूपी की सभी विकास परियोजनाएं गांव, गरीब और किसानों के हित को ध्यान में रख कर बनाई जा रही है। पिछली सरकारों में जर्जर हो चुुकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सीएम की ओर से यूपी में निवेश के लिए पूंजीपतियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगड़ा नाले से बैदा पूरब टोला पर 10 मीटर पक्का पुल, फूलगढ़ नाले पर पक्का पुल, भैसही में पक्का पुल नाबार्ड से बनाया जाएगा। इस अवसर पर पचलड़ी पलिया जगदीशपुर संपर्क मार्ग, जगरनाथपुर लीलापुर संपर्क मार्ग, गाजीपुर भैसही मार्ग, हौलीबलिया, पचलड़ी बेलवा और लालपुर परसिया संपर्क मार्ग के मरम्मत का शिलान्यास किया गया। समारोह में संगमधर द़िवेदी, अनिरुद्ध चौधरी, राजकुमार गुप्ता, राजीवन सिंह, जितेंद्र गुप्ता, दिनेश पांडेय, अखंड प्रताप सिंह और दिवाकर निषाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed