फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The first intersection is not in Ktilwa

कटइलवा में नही थम रही कटान

Fri, 07 Oct 2016 11:01 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 07 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
The first intersection is not in Ktilwa
घाघरा नदी
बरहज (ब्यूरो)। कटइलवा गांव में जाने वाली सड़क को काटते हुए घाघरा नदी घराें की तरफ बढ़ रही है। गांव के लोगों ने कटान रोकने के लिए प्रशासन से मांग की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसको लेकर लोगों में गुस्सा है। शीघ्र कटान रोकने के लिए प्रशासन व्यवस्था कर देता तो शायद           घाघरा की कटान से लोगों के मकान बच जाते।
विज्ञापन


नदी तट पर बसे गांवों को हर साल बाढ़ और कटान का दंश झेलना पड़ता है। नदी उस पार कोल खास गांव के साथ कूरह परसिया गांव को निगल चुकी है। कपरवार संगम तट से कटइलवा गांव तक आज भी कृषि भूमि नदी की भेंट चढ़ रही है। कटइलवां गांव को निशाना बनाते हुए गांव को जाने वाले मुख्य रास्ते को काटते हुए घाघरा घराें की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


गांव के सीताराम, हरीबंश, भरत निषाद रामबेलास, छोटेलाल का कहना है कि प्रशासन नदी से कटान की सूचना के बाद अनभिज्ञ है। शीघ्र बचाव कार्य शुरू नहीं हुआ तो तहसील का घेराव करेंगे। तहसीलदार हरीबंश प्रसाद ने कहा कि गांव में हो रहे कटान की सूचना से जिला प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed