{"_id":"681ba236ee0cea10e10ce3bb","slug":"the-fire-burning-in-hearts-was-pacified-by-operation-sindoor-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-153094-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ऑपरेशन सिंदूर से शांत हुई दिलों में धधकती आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ऑपरेशन सिंदूर से शांत हुई दिलों में धधकती आग
Wed, 07 May 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 07 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पटाखा फोड़ कर खुशी का इजहार किया।
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भारतीय सेना के पाकिस्तान में घुसकर चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर से हर कोई गदगद है। देवरिया में भी जश्न का माहौल है। पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की खुशी में बुधवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहर के मालवीय रोड स्थित ओवरब्रिज के पास पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं। भारतीय सेना पर गर्व जताते हुए कहा कि पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी था।
कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे भी लगाए। संगठन के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम मरोदिया ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा आतंकवाद को पोषण देता रहा है। हमें अपने देश की सेना पर गर्व है।
अध्यक्ष अमित मोदनवाल ने कहा कि हमारे देश के बहनों के मांग का सिंदूर मिटाने वाले पाकिस्तान के लिए यह ऑपरेशन सिंदूर जरूरी था। युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है।
विज्ञापन
इस दौरान राजू वर्मा, कृपा निधान गुप्ता, पवन जायसवाल, विक्की वर्मा, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, राहुल चौरसिया, मोहित सोनी, पवन, शारदानंद, विक्की जायसवाल, संजू सोनी आदि मौजूद रहे।