{"_id":"66c5f0a9dc5997a717073953","slug":"the-family-members-beat-up-the-lover-who-had-gone-to-meet-his-girlfriend-in-deoria-2024-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रक्षाबंधन के दिन प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी- परिजनों ने पकड़ा- बेल्ट से की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रक्षाबंधन के दिन प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी- परिजनों ने पकड़ा- बेल्ट से की पिटाई
Wed, 21 Aug 2024 07:20 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 21 Aug 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक रक्षाबंधन के दिन दोपहर में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। कुछ लोगों ने गांव के बाहर एक बगीचे में प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। सूचना पर युवती के घर वाले आगबबूला हो गए। युवक को पकड़ कर घर ले गए और बेल्ट से उसकी जमकर धुनाई शुरु कर दी।
आसपास के लोगों ने भी हाथ साफ किया। युवती के घर वालों ने युवक को कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। आनन-फानन में रात में ही युवक-युवती के निकाह की तैयारी शुरु हो गई। किसी ने इसकी सूचना बाहर रहने वाले युवक के पिता को दे दी। उसने युवती के घर वालों से बात की और घर लौट कर निकाह करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद निकाह के कार्यक्रम को रोक दिया गया।
सूत्रों की मानें तो युवक को अभी भी युवती के घर वालों ने बंधक बनाकर रखा है। हर किसी को युवक के पिता के घर लौटने का इंतजार कर रहें हैं। इस घटना की चर्चा क्षेत्र में खूब हो रही है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि घटना की मुझॆ अभी तक जानकारी नहीं है, पता कर रहा हूं।