{"_id":"622a3e8673af2b55e23bd067","slug":"the-faces-of-the-candidates-blooming-with-the-trends-deoria-news-gkp4295405151","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुझानों के साथ खिलते-मुरझाते रहे प्रत्याशियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुझानों के साथ खिलते-मुरझाते रहे प्रत्याशियों के चेहरे
विज्ञापन
बुलडोजर के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुझानों के साथ खिलते-मुरझाते रहे प्रत्याशियों के चेहरे
देवरिया। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा की बढ़त होते ही अन्य दलों के प्रत्याशियों के चेहरे की रंगत मतगणना के दौरान बनती-बिगड़ती रही। शुरूआती रुझानों ने दो सीटों पर एवं अन्य पांच सीटों पर भाजपा को मिली बढ़त अंत तक कायम रही। सपा शुरूआती दौर में बढ़त पर थीं, वहां भी पिछड़ गई। रुद्रपुर के कांग्रेस प्रत्याशी खुद मतों का मिलान कर रहे थे।
सुबह करीब दस बजे सभी सीटों के पहले चक्र की मतगणना पूरी हो चुकी थी। सदर विधानसभा क्षेत्र की सीट पर भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी, सपा के अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू से 1249, बरहज में दीपक कुमार मिश्र उर्फ शाका सपा के मुरली मनोहर जायसवाल से 1474, भाटपाररानी सीट पर भाजपा प्रत्याशी सभाकुंवर सपा के आशुतोष उपाध्याय से 558, पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र की सीट से भाजपा के सूर्य प्रताप शाही, सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी से 1227 मतों से आगे रहे।
रुद्रपुर सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश निषाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के रामभुआल निषाद से 612 मतों की बढ़त बना चुके थे। 17वें राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह, रामभुआल निषाद को तीसरे पायदान पर धकेलते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गए। मतों में भारी अंतर के कारण उनके सिर जीत का सेहरा नहीं बंध सका। वह मतगणना स्थल पर सुबह से ही डटे हुए थे। वहीं, दो सीटों के शुरूआती रुझान भाजपा के लिए उलट रहे। रामपुर कारखाना विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार गजाला लारी, भाजपा के सुरेंद्र चौरसिया से 41 मतों की बढ़त बनाए थीं। सलेमपुर सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी विजय लक्ष्मी गौतम, सुभासपा के मनबोध प्रसाद से 447 वोट पीछे रहीं। हालांकि बाद में नतीजा दूसरा रहा।