फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   "The destruction of water seen before studies of water '

‘पानी की पढ़ाई से पहले देखी पानी की तबाही’

Thu, 03 Dec 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 03 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन

समुद्र की गहराई समझाने वाली पढ़ाई के इरादे से चेन्नई का रुख करने वाले अबुबकर नगर निवासी वासिल सिद्दीकी को यह उम्मीद नहीं थी कि पढ़ाई पूरी होने से पहले उसे पानी से आई तबाही का सामना करना पड़ेगा। चेन्नई में आफत की बरसात में घिरे वासिल ने जब से फोन कॉल और व्हाट्सअप संदेश के जरिए घर वालों को हालात बताए हैं, तबसे उनकी आंखों के पानी का बहाव भी नहीं थम रहा है।

चेन्नई में हालात बिगड़ने की खबर ने ही अब्बू जहांगीर आलम को बेचैन कर दिया था। अम्मी शकीला खातून ने जाना तो खाना-पीना छोड़कर उसकी हिफाजत की दुआओं में लग गईं। घर वालों की बेचैनी उस वक्त थोड़ा कम हुई जब बृहस्पतिवार की शाम अब्बू जहांगीर आलम के पास वासिल का फोन आया। कॉल ने उसके खैरियत से होने की तस्दीक तो की लेकिन यह भी साफ किया कि चार दिसंबर को राप्ती सागर एक्सप्रेस से घर वापसी का उसका पहले से बना टिकट अब कामयाब नहीं होगा। पल्लावरम में स्कूल ऑफ मैरीटाइम के हॉस्टल के चारों ओर सैलाब जैसा माहौल होने से निकल पाना नामुमकिन बताया। पांच तारीख का चेन्नई से नई दिल्ली के लिए गरीब रथ का टिकट करने की सलाह घर वालों को दी। साथ ही बोला, मरीन इंजीनियरिंग की पढ़ाई के पहले साल में ही जिस तरह पानी की तबाही का सामना करना पड़ रहा है, उससे अभी तो सुरक्षित घर पहुंचना भी आसान नहीं लग रहा। बात पूरी होने से पहले ही वासिल का फोन कट गया। इसके बाद से घर वाले कोशिश के बाद भी फोन पर बात नहीं कर पा रहे हैं। 

बेचैनी की स्थिति में उसकी खैरियत और सलामती से घर लौटने की दुआएं की जा रही हैं। ऐसी ही दुआ घर पर छोटे भाई बहनों को ट्यूशन पढ़ाने वाले आशुतोष कर रहे हैं तो वासिल के दोस्त जफर खान भी। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed