फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The dead body of the missing student was identified two days ago.

देवरिया: दो दिन पूर्व गायब छात्र के शव की हुई पहचान

Thu, 09 Feb 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 09 Feb 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the missing student was identified two days ago.
दो दिन पूर्व लापता छात्र के शव की हुई पहचान
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक किनारे मिली थी लाश, थाने में शव देखकर परिजनों ने की शिनाख्त
फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम जीरासो से दो दिन पूर्व लापता एक 15 वर्षीय छात्र की बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे परिजन एक अज्ञात शव की फोटो देखकर छात्र की पहचान किए। पहचान के बाद पुलिस उन्हें पोस्टमार्टम हाउस ले जाकर शव की पहचान कराई। परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका जताई है। हादसे से पूरा गांव स्तब्ध है। वहीं परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।

ग्राम जीरासो निवासी परशुराम प्रसाद का छोटा पुत्र कृष्णा भारती बलभद्र नारायण इंटर कॉलेज मझौली राज में कक्षा नौ का छात्र था। वह दो दिन पूर्व सात फरवरी को घर से स्कूल परीक्षा देने के लिए गया। घर वापस नहीं आने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। इधर, पुलिस को उसी दिन दोपहर बड़का गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिला। पुलिस शव को ट्रेन की चपेट में हुई मौत समझकर कानूनी कार्रवाई के बाद अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टम हाउस भेज दी। काफी खोजबीन के बाद जब छात्र नहीं मिला तो परिजन पहले सलेमपुर कोतवाली पहुंचे। पुलिस उन्हें भाटपार रानी थाना अंतर्गत बताकर वापस भेज दी। परिजन जब भाटपार रानी थाने पहुंचे तो पुलिस ने दो दिन पूर्व रेलवे ट्रैक पर मिले शव के फोटो की पहचान कराई। परिजनों ने पहचान कर शव को लापता कृष्णा भारती का बताया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने फोटो देख कर शव की पहचान की है। उन्हें पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed