फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The cowshed does not have a boundary wall, and the cattle destroy the crops.

Deoria News: गोशाला में नहीं है चहारदीवारी, फसल बर्बाद करते हैं मवेशी

Wed, 07 Jan 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The cowshed does not have a boundary wall, and the cattle destroy the crops.
बरहज के घूघा में​ बिना चहारदीवारी के पशु संरक्षण केंद्र   संवाद - फोटो : ramnagar news
बरहज। ग्राम पंचायत घूघा में राधे गोशाला का निर्माण किया गया है। इसमें करीब 400 मवेशियों को रखने की व्यवस्था है लेकिन चहारदीवारी न होने के कारण पशु भाग जाते हैं। अगल-बगल के खेतों में जाकर नुकसान करते हैं। अव्यवस्था की वजह से यहां केवल 70 मवेशी ही रखे गए हैं।
विज्ञापन

घूघा गांव में मंडी समिति की ओर से करीब ढाई एकड़ में 1.20 करोड़ की लागत से राधे गोशाला का निर्माण कार्य कराया गया है। लोगों के अनुसार गोशाला में करीब 70 मवेशी हैं। ग्रामीण विजय सिन्हा, राजदेव, रमेश कुमार, श्रवण कुमार आदि का कहना है कि गोशाला में चहारदीवारी नहीं है।
विज्ञापन


यहां रखे गए पशु बाहर निकलकर आसपास के फसलाें को नुकसान पहुंचाते हैं। सुरक्षा को लेकर कई बार चहारदीवारी निर्माण के लिए कहा गया लेकिन कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अनीता देवी ने बताया कि मवेशियों के रखरखाव की उचित व्यवस्था कराई गई है। ठंड को देखते हुए अलाव आदि के भी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed