{"_id":"6999a109cac0f2fe5108123c","slug":"the-cbi-team-raided-deoria-late-on-friday-night-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जेई के घर CBI ने की छापेमारी, आधी रात से सुबह तक चलता रहा सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जेई के घर CBI ने की छापेमारी, आधी रात से सुबह तक चलता रहा सर्च ऑपरेशन
Sat, 21 Feb 2026 05:42 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 21 Feb 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
CBI
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया में शुक्रवार की देर रात सीबीआई की टीम ने रेड की है। आय से अधिक संपत्ति के एक मामले की जांच में सीबीआई की टीम देवरिया के सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ठेंगवल दुबे गांव में पहुंची थी। टीम की आने के सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई थी। भोर में घर के बाहर जुटी भीड़ ने मामले की जानकारी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
जिस घर में टीम आई थी, उस परिवार का एक सदस्य अवर अभियंता के पद पर है। बताया जाता है कि इसी अभियंता से जुड़ी किसी जांच को लेकर टीम आई थी। गांव में चर्चा है कि जेई ने कम समय में ही लखनऊ में काफी संपत्ति बना ली है।
विज्ञापन