{"_id":"697f9f4a2996b1f7bd09c545","slug":"the-budget-is-special-for-women-employment-will-increase-through-she-mart-deoria-news-c-208-1-deo1009-173949-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिलाओं के लिए खास है बजट शी-मार्ट से बढ़ेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिलाओं के लिए खास है बजट शी-मार्ट से बढ़ेगा रोजगार
Mon, 02 Feb 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। केंद्रीय बजट में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सरकार ने लखपति दीदी योजना के विस्तार के साथ ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने और उन्हें सफल उद्यमी बनाने के लिए शी-मार्ट योजना शुरू करने की घोषणा की है।
इससे जिले के महिला उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा। अन्य महिलाओं को भी अपने हुनर के जरिए उत्पाद तैयार कर कमाई करने की प्रेरणा मिलेगी।
जिले में 15 से 35 वर्ष के बीच की करीब 6.5 लाख महिलाएं हैं। इनको सरकार ने हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पहले से लखपति दीदी योजना के विस्तार से महिलाओं में खुशी है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को पहले ही व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन देने की घोषणा की गई है।
इन महिला उद्यमियों के उत्पादों को बड़ा बाजार देने के लिए देशभर में शी-मार्ट्स स्थापित करने की घोषणा से महिलाओं को उम्मीद जगी है। महिलाओं को पारंपरिक कार्यों के अलावा आधुनिक क्षेत्रों जैसे ड्रोन संचालन, एलईडी बल्ब निर्माण और प्लंबिंग में प्रशिक्षित करने का सरकार के निर्णय को महिलाओं ने सराहा है।