फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The border of the district will remain sealed till this evening

आज शाम तक जनपद की सीमा रहेगी सील

Wed, 02 Mar 2022 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
The border of the district will remain sealed till this evening
आज शाम तक जनपद की सीमा रहेगी सील
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा चुनाव में मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को पुलिस ने दूसरे जनपदों को जोड़ने वाले सभी जनपदों की सीमाएं सील कर दी हैं। सीमा पर बनाए गए बैरियर पर दरोगा, सिपाही समेत पांच लोगों की तैनाती की गई है। कोई भी वाहन बिना जांच के आगे नहीं जा सकेगा। बिहार की सीमा पर पुलिस की खास नजर है। वहीं, नदियों के घाटों पर पुलिस की तैनाती की गई, जो नाव और स्टीमर के जरिए गश्त करेंगे।
बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस बुधवार को दूसरे जिलों से सटी सीमा को 24 घंटे के लिए सील कर दिया है। बुधवार की शाम छह बजे से सीमाएं सील की गईं। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक सीमाएं सील रहेंगी। इसमें 39 बैरियर और 27 पुलिस पिकेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बिहार सीमा के बनकटा, खामपार, भाटपाररानी, लार, बरियारपुर, बघौचघाट थाना क्षेत्रों में 26 बैरियर लगाए गए हैं। इसी तरह कुशीनगर से देवरिया आने वाले मार्ग तरकुलवा, गढ़रामपुर, बघौचघाट, पचरूखिया,, हेतिमपुर, खरोह, बखरा, करहकोलघाट, रकहट, असवनपार, भागलपुर, बखरी बाजार में बैरियर लगाए गए हैं। बिहार, मऊ, गोरखपुर, बलिया जनपद के पास गुजरने वाली नदियों पर पुलिस का पहरा लगाया गया है। जहां पर पुलिस की जवान नाव पर सवार होकर निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed