फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The body of a young man missing for five days was found in Saryu river

पांच दिन से लापता युवक का सरयू नदी में मिला शव

Tue, 15 Dec 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man missing for five days was found in Saryu river
पांच दिन से लापता युवक का सरयू नदी में मिला शव
विज्ञापन

भागलपुर (देवरिया)। पांच दिन पूर्व गायब हुए युवक का शव सरयू नदी के किनारे मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर निवासी ओमप्रकाश साहनी का बेटा काली साहनी (21) घर पर ही रह कर मछली पकड़ने का कार्य करता था। पांच दिन पूर्व दस दिसंबर की रात भोजन कर पड़ोस के गांव छित्तूपुर में आर्केस्ट्रा देखने जाने की बात कह गांव के कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला। सुबह जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढने निकले, लेकिन वह नहीं मिला। साथ गए दोस्त भी उसकी जानकारी नहीं दे पाए। थक हारकर ओमप्रकाश ने मईल थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी।
विज्ञापन

मंगलवार को भागलपुर मल्लाह टोली के सामने सरयू नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने एक शव उतराता हुआ देखा। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच नदी किनारे पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त काली के रूप में की। उसके चेहरे पर चोट के निशान व गले पर धारदार हथियार से प्रहार का निशान मिला। मृतक चार भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत की खबर के बाद से मां सुभावती देवी पिता ओमप्रकाश बदहवास हैं। उधर घटना के बाद पुलिस ने भागलपुर निवासी दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। एसओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed