फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The bodies of a mother and daughter were found hanging from a noose in their home in Deoria.

Deoria News: एक ही फंदे से लटका था मां और मासूम बेटी का शव, 4 साल पहले हुई थी शादी- केस दर्ज

Thu, 23 Oct 2025 04:57 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 23 Oct 2025 04:57 PM IST
सार

खामपार थाना क्षेत्र के केहुनियां गांव निवासी राजन ठाकुर की बहन चंद्रकला का चार वर्ष पहले लार थाना क्षेत्र नेमा गांव के रहने वाले मुन्ना ठाकुर के साथ हुई थी। मंगलवार की शाम चंद्रकला और उसकी वर्षीय मासूम का शव छत की कुंडी से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मायके वालों को जानकारी दी।

विज्ञापन
The bodies of a mother and daughter were found hanging from a noose in their home in Deoria.
फांसी से झूलता मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में मंगलवार की शाम एक विवाहिता और उसके दो वर्ष की मासूम का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। इसी बीच मृतका का भाई पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पति, ससुर, जेठ व सास के खिलाफ दहेज हत्या के मामले में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। खामपार थाना क्षेत्र के केहुनियां गांव निवासी राजन ठाकुर की बहन चंद्रकला का चार वर्ष पहले लार थाना क्षेत्र नेमा गांव के रहने वाले मुन्ना ठाकुर के साथ हुई थी।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम चंद्रकला और उसकी वर्षीय मासूम का शव छत की कुंडी से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मायके वालों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने की बात करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। पंचनामा भरकर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मृतका का भाई राजन ठाकुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन का दहेज के लिए हत्या किया गया है। मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पति मुन्ना ठाकुर, ससुर गुलाब ठाकुर, जेठ संतोष ठाकुर व सास इंद्रवाती देवी के खिलाफ दहेज हत्या के मामले में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed